फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पेंटर को नहीं मिले मजदूरी के 46 हजार रुपए, गुस्से में मालिक के लिए लिखा खास संदेश

Mon, 10 Feb 2020 03:56 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डीन रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के डर्बीशायर में एक मकान की दीवार इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह है, इस मकान के दीवार पर लिखा हुआ खास संदेश। दरअसल, यह मैसेज उस पेंटर के द्वारा लिखा गया है, जिसने इस बिल्डिंग को पेंट किया है। पेंटर का आरोप है कि मकान का मालिक पेंट कराने के बाद उसकी मजदूरी नहीं दे रहा है। पैसे की मांग करने पर हमेशा आनाकानी करता है और कोई न कोई बहाना बना देता है। यह मैसेज उसने मकान के मालिक को सबक सिखाने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
डीन रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस पेंटर का नाम डीन रीव्स है। डीन ने मकान मालिक के नाम को शामिल करते हुए घर की बाहरी दीवार पर लिखा है कि ' अगर आप अपना घर पेंट करवाना चाहते हैं तो टेरी (मकान मालिक का नाम) की तरह बिल्कुल न बनें, बिल दें, अब तो तुम जरूर बिल दोगे।'
विज्ञापन

3 of 5
डीन रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
डीन रीव्स के मुताबिक उसे डर्बीशायर के बोलसोवर की नॉर्थ स्टार क्लब की दीवार को पेंटिंग का काम कुछ दिन पहले मिला था। मकान के मालिक ने पेंटिंग का काम देते हुए 500 पाउंड (यानी 46023 रुपए) देने का वादा किया था।

4 of 5
डीन रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
पेंटिंग के दौरान मकान का मालिक हर बार एक ही बात कहता था कि पैसे तभी मिलेंगे जब काम पूरा करोगे। डीन रीव्स के मुताबिक काम पूरा करने के लिए उसने एक हफ्ते लगातार बिना लंच ब्रेक का काम किया। मगर काम पूरा होते ही वो कोई न कोई और काम देकर बहाना बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीन रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बारे में टेरी का कहना है कि उसे डीन के पैसे रखने का कोई इरादा नहीं था बल्कि मैं एग्रीमेंट के मुताबिक काम पूरा होने पर पैसे देने वाला था। टेरी ने ये भी बताया कि वो डीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें