घर में सीधे आसमान से पहुंचेगा इंटरनेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कैसे काम करता है सैटलाइट इंटरनेट
सैटलाइट इंटरनेट का नाम सुनकर आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये काम कैसे करता है? साथ ही ये भी सवाल मन में आ रहे होंगे कि क्या सैटेलाइट्स वायर से काम करेंगे? लेकिन ऐसा नहीं है, ये सैटेलाइट्स वायर से नहीं बल्कि लेजर बीम का इस्तेमाल कर स्पेस से डेटा ट्रांसफर करते हैं। लेजर का सिग्नल अच्छा हो इसके लिए एक सैटेलाइट अपने पास के चार और सैटेलाइट्स से संपर्क साधता है। फिर वो सैटेलाइट्स चार दूसरे सैटेलाइट्स से जुड़ते हैं। इस तरह आसमान में सैटेलाइट्स का एक नेटवर्क तैयार हो जाता है, जो जमीन पर हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराता है।