अंतरिक्ष में लगातार सैटेलाइट्स का कचरा बढ़ता ही जा रहा है जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सैटेलाइट्स का बढ़ता कचरा धरती के लिए खतरा बन सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी अंतरिक्ष मलबे के 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा टुकड़े मौजूद हैं जिनमें प्राकृतिक उल्कापिंड, कृत्रिम वस्तुओं के टूटे टुकड़े और निष्क्रिय उपग्रह शामिल हैं।
अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि अंतरिक्ष में काफी अधिक कचरा भर गया है जिसकी वजह से धरती के चारों तरफ शनि जैसे छल्ले का निर्माण करना पड़ेगा। इस छल्ले को बनाने के लिए मैग्नेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो अंतरिक्ष में बढ़ते कचरे की वजह से अंतरिक्षयान और सैटेलाइट टकरा सकते हैं।