एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सिंगर ग्रिम्स ने अपने डिजिटल आर्ट कलेक्शन की नीलामी की। यह नीलामी ऑनलाइन हुई और महज 20 मिनट में एलन की गर्लफ्रेंड की डिजिटल कलाकृतियां 42.40 करोड़ रुपये में बिक गई। इस कलेक्शन को ग्रिम्स ने वॉरनिम्फ नाम दिया है और उन्होंने इसमें दिखाया है कि कैसे एक एंजेल बच्चा मंगल ग्रह की रक्षा कर रहा है।