फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 05 Mar 2021 06:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : PTi

भाजपा का मंथन: आज जारी हो सकती है असम, बंगाल के उम्मीदवारों की सूची
असम, पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदावारों के नाम तय करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक पहले दौर की बैठक में असम के लिए करीब 72 उम्मीदवारों के नाम तय हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
महापंचायत की तैयारी... - फोटो : amar ujala

अखिलेश की महापंचायत आज, टप्पल में जुट सकते हैं 20 हजार किसान
टप्पल में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की किसान महापंचायत के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 5 मार्च को टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर अखिलेश यादव की किसान महापंचायत का आयोजन होना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
book fair - फोटो : अमर उजाला

नई शिक्षा नीति की थीम पर सजा विश्व पुस्तक मेला, आज होगा उदघाटन
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2021 पहली बार वर्चुअल आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) नई शिक्षा नीति- 2020 की थीम पर आयोजित मेला दर्शकों के लिए 6 से 12 मार्च तक आयोजित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार को मेले का उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुरः सीएम योगी आज करेंगे 131 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 131 करोड़ की परियोजनाओं को तोहफा देंगे। इनमें 76.39 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामे के आसार, कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस करेगी रोष मार्च
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। अभिभाषण के जरिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सरकार का रोडमैप पेश करेंगे। बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें