फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की, जो धर्म परिवर्तन कर बन गई थी हिंदू

Fri, 06 Dec 2019 04:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
सारा संसार अजब-गजब और रोमांचक चीजों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो अपनी अजब-गजब चीजों के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि कोई सबसे लंबा है, किसी के नाखून बड़े हैं तो कोई अपने लंबे बालों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की कौन है? 
विज्ञापन

2 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
दरअसल, रूस की एकैटेरिना लिसिना के नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यही नहीं, एकैटेरिना के नाम गिनीज बुक में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
29 साल की एकैटेरिना पेशे से एक मॉडल हैं। उन्हें दुनिया की लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। एकैटेरिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। उनके बाएं टांग की लंबाई 132.8 सेमी. और दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है।   

4 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि एकैटेरिना लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें सभी लंबे हैं। उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। 
विज्ञापन

5 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
लिसिना को अपनी लंबाई की वजह से कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। उन्हें विमान या कार में बैठने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा न तो उनके नाप के पैंट मिलते हैं और न ही जूते। उन्हें अलग से अपने लिए जूते बनवाने पड़ते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
एकैटेरिना पहले बास्केटबॉल खेलती थीं। रूस की राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने रूस के लिए कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram
आपको यह जानकर भी बेहद आश्चर्य होगा कि एकैटेरिना हिंदू धर्म का पालन करती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था और माता लक्ष्मी की परम भक्त बन गई थीं। तब से उन्होंने मांस खाना बंद कर दिया। वह हर दिन माता का ध्यान लगाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें