अगर आपसे पूछा जाए कि आपको ऑपरेशन रूम में जाना कैसा लगता है। शायद सवाल सुनते ही आप सोच में पड़ जाएं और जवाब न देकर पूछने वाले पर ही सवाल दागना शुरू कर देंगे। जाहिर सी बात है ऑपरेशन रूम के वो ग्रीन कपड़े, बेड, खतरनाक से दिखने वाले औजार और अजीब सी गंध हर किसी को परेशान कर देती है तो वहां बैठकर गॉसिप करना और चटखारे लेने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता, लेकिन आपको इसी दुनिया में कुछ ऐसा ही ऑपरेशन रूम मिलेगा, जहां लोग बैठकर घंटों गॉसिप करते हैं और लजीज डिशेज के चटकारे लेते हैं। लंबी लाइन लगी रहती है यहां आने के लिए।
पढ़ें: पूरी दुनिया में इस रेस्त्रां का नक्शा Google पर बना रहा है 'डरावना' निशान, लोग हैरान
विज्ञापन
2 of 10
अब आप सोच रहे होंगे कि ये रेस्टोरेंट है या फिर ऑपरेशन रूम?
चलिए तो हम आपको बता देते हैं इस रेस्टोरेंट के बारे में, जो दिखने में ऑपरेशन रूम की तरह ही नहीं लगता बल्कि इसके अंदर जाकर आपको सब कुछ ऑपरेशन रूम ही लगेगा। जब आप इसके थोड़ा और अंदर आएंगे तो आपको और भी कुछ अलग नजारे देखने को मिलेंगे। आगे बढिए और देखिए वो नजारें...
पढ़ें: बर्गर में रेंगते मिले कीड़े, फेसबुक पर हो रही है इस मशहूर रेस्त्रां की थू थू
विज्ञापन
3 of 10
ऑपरेशन रूम की थीम पर बनाए इजिप्ट के इस फास्ट फूड रेस्टोरेंट में स्टाफ काम शुरू करने से पहले सर्जिकल ग्लव्स पहनते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह ऑपरेशन शुरू करने से पहले किया जाता है।
पढ़ें: इस खूबसूरत घर में बीता था Harry Potter का बचपन, अब लग रही है इसकी बोली
4 of 10
इस रेस्टोरेंट में औजारों को दीवार पर ऑपरेशन रूम की तरह की टांगा गया है।
विज्ञापन
5 of 10
यहां काम करने वाले शेफ्स के ड्रेस भी बिल्कुल डॉक्टर्स की ही तरह है।
विज्ञापन
6 of 10
शेफ का एक ग्रुप किचन में डिश बनाते हुए।
विज्ञापन
7 of 10
इस रेस्टारेंट से फास्ट फूड खरीदने वालों की लंबी कतार काउंटर पर अक्सर लगी ही रहती है।