थकान और दर्द से राहत पाने के लिए या फिर मन के शांति के लिए लोग तेल, क्रीम या फिर कई तरह की जड़ी-बूटियों से मालिश करवाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी स्नैक मसाज यानी सांपों से शरीर से मालिश करवाने के बारे में सुना है। आपको यह बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग रही होगी कि सांप से मसाज कराने की हिम्मत किसकी हो सकती है, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है।