धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
- फोटो : iStock
धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
धरती अपनी धूरी पर घूमती रहती है, लेकिन हमें इसका एहसास नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी इसके साथ घूमते हैं। धरती के घूमने पर कई शोध किए गए हैं जिसमें अलग-अलग बातें कही गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर धरती घूमना बंद कर दे तो ग्रह पर प्रलय जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। इसकी वजह से धरती के आधे हिस्से में अधिक गर्मी हो जाएगी और आधे भाग पर सर्दी। इससे जीव-जन्तु प्रभावित होंगे और इसके परिमाण भयानक होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक वैज्ञानिक के हवाले से बताया गया है कि अगर यह घटना घटती है, तो संभावना है कि हर किसी की मौत हो जाए।