फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट के डिब्बे में अनोखे ढंग से छुपा रखा था सोना, कस्टम अधिकारी भी देख के हो गए हैरान

Thu, 31 Dec 2020 10:16 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने की तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया
तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर आपने कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। इस काम के लिए तस्कर हमेशा कोई ना कोई नया तरीका ढूंढ लेते हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला है। मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के तस्करी करने के तरीका के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोने की तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महिला ने चॉकलेट के कार्बन पेपर रैपर के तौर पर सोने की तस्करी कर रही थी। महिला ने सोने की तस्करी चॉकलेट बॉक्स में बतौर रैपर की तरह किया था। कस्टम विभाग ने उससे 481 ग्राम सोना बरामद किया है। इतना ही नहीं सोने को स्कैनिंग मशीन से बचाने के लिए कार्बन पेपर और कार्डबोर्ड के साथ मिलाकर लगाया गया था। भारत अब सोने की तस्करी का भी केंद्र बन गया है। क्योंकि यहां सोने की मांग हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अधिकारियों के मुताबिक, इस तस्करी को करने के लिए सोने को पहले पन्नी में बदला गया था। इसके बाद एक कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर, नीले कार्बन पेपर में बतौर चाॉकलेट रैपर उसे रखा गया था, ताकि जांच के दौरान आंखों में धूल झोंकी जा सके।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा की एक एजेंसी IMPACT के दावों को अगर माना जाए, तो भारत की सीमाओं में जितने भी तरीके से विदेशों से सोना आता है, उसमें एक तिहाई हिस्सा तस्करी के जरिए ही लाया जाता है। भारत हर साल लगभग 800-900 टन सोना आयात करता है, जबकि साल में खपत लगभग 1,000 टन है। इससे साफ है कि देश में 200 टन सोने की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने की तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं भारत में केरल तस्करी के मामले में एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के एक सचिव को पद से हटा दिया गया था क्योंकि  उनपर तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें