कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से 2020 में भले ही क्रिकेट जगत बुरी तरह प्रभावित रहा लेकिन साल का अंत होते-होते दुनियाभर में क्रिकेट प्रतियोगिताएं फिर से शुरू हो गईं। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में हर देश ने द्विपक्षीय टूर्नामेंट की शुरुआत की जो सफलतापूर्वक संपन्न भी हुए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इस साल के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में।