वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर शराब पीकर लोगों को तरह-तरह के करतब करते हुए वीडियो खूब देखा होगा। लेकिन इस शख्स ने शराब के नशे में जो काम किया है, उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब के नशे में धुत एक शख्स को जब सांप ने काटा तो गुस्से में युवक ने सांप को दांतों से चबाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।