Alien News in Hindi: दुनिया में अक्सर एलियन की चर्चा होती है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दावा किया था कि एलियन का अस्तित्व है। इसके बाद से एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफओ और एलियंस से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की पहचान व जारी करने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं कि एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य क्या है?
बीते सप्ताह बराक ओबामा से एक पॉडकास्ट में एलियन के बारे में सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे वास्तविक हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है। उन्हें किसी गुप्त स्थान पर नहीं रखा गया है और कोई ऐसी अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है। ओबामा के एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार करने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इसके बाद ओबामा को अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैं स्पीड राउंड की भावना का पालन करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए मुझे स्पष्ट करने दीजिए। ब्रह्मांड इतना विशाल है कि वहां जीवन होने की संभावना काफी अधिक है।