फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज पांचवां दिन; उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार, पढ़ें सुर्खियां

Fri, 20 Feb 2026 05:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में भारत को एआई का पावरहाउस बनाने और तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत पर जोर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। वहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक अभी ठीक नहीं कर सकता। मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरने और समुद्री इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव के चलते तनाव बढ़ा, जबकि फतेहपुर में दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर झड़प हुई। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने रूस के साथ युद्ध अभ्यास किया। खेलों में टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण के नतीजों के बाद सुपर-8 में टीमों का बंटवारा तय हुआ। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-
विज्ञापन

2 of 11
एआई समिट 2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
AI Summit: उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे जियो ने मोबाइल डाटा सस्ता और सुलभ बनाया वैसे ही अब एआई को हर भारतीय तक पहुंचाया जाएगा। अंबानी ने कहा कि एआई विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन अंबानी ने कहा, जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा, अब जियो भारत को इंटेलिजेंस युग से जोड़ेगा। भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता, इसलिए हम इसकी लागत भी डाटा की तरह कम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई
AI Summit: 'एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक नहीं सुधार सकता', ऋषि सुनक का मजाकिया अंदाज
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने गुरुवार को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में एक साथ मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने साझा विरासत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर चर्चा की। सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा, जैसा कि हमने इस हफ्ते सुना एआई बहुत कुछ कर सकता है। लेकिन यह अभी दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भारत, अंडमान-निकोबार और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में कम दबाव के असर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
जबलपुर में दो पक्षों में पथराव हो गया - फोटो : अमर उजाला
MP News: जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। उस समय मंदिर में आरती चल रही थी। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
ईरान के पास पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत (फाइल) - फोटो : एक्स/यूएस नेवी
Iran: ईरान ने रूस के साथ किया युद्ध अभ्यास, पश्चिम एशिया के करीब पहुंचा अमेरिका का विमानवाहक पोत; तनाव बढ़ा
ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह युद्ध अभ्यास ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी विमानवाहक  पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि अगर तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल हुई, तो वे युद्ध के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एक्स- व्हाइट हाउस
'मेरे रास्ते पर नहीं आया तो चीजें बहुत बुरी होंगी': ट्रंप की ईरान को खुली धमकी! कहा- 10 दिन में लेंगे फैसला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी विमानवाहक पोत लगातार ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को सीधी धमकी दी गई है। बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है जो हम बना रहे हैं। अगर वह साथ नहीं आता है तो यह एक बहुत अलग रास्ता होगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
प्रिंस एंड्रयू, किंग चार्ल्स तृतीय - फोटो : एएनआई वाया रॉयटर्स
Andrew Mountbatten: 11 घंटे की जांच के बाद रिहा किए गए पूर्व प्रिंस एंड्रयू, एपस्टीन फाइल में नाम; जानें विवाद
ब्रिटिश शाही परिवार से गिरफ्तार होने वाले पहले शख्स एंड्रयू माउंटबेटन को करीब 11 घंट की गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया गया है। ब्रिटेन पुलिस का कहना है कि पूर्व राजकुमार एंड्रयू को जांच के तहत रिहा कर दिया गया है। सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में गिरफ्तारी के करीब 11 घंटे बाद एंड्रयू को रिहा कर दिया। लगभग चार शताब्दियों में यह पहली बार था कि किसी वरिष्ठ ब्रिटिश शाही सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Fatehpur: दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर भिड़ गए घराती और बराती, एक महिला का फिर फूटा; आखिर टूट गई शादी
पालतू कुत्ते को पीटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। वधू ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों का लेनदेन कराकर मामला समाप्त कराया। मारपीट में वधू पक्ष से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जबकि वर पक्ष के दो लोग जख्मी हुए। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
टी20 विश्वकप 2026 सुपर आठ ग्रुप - फोटो : ANI/Twitter/PTI
T20 WC 2026: ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट
टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की। आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंचीं हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
2026 और 2027 में रिलीज होंगी इन निर्देशकों की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
इन निर्देशकों की फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, 'रामायण' से लेकर 'टॉक्सिक' तक शामिल; जानें रिलीज डेट
2026 और 2027 में कई बॉलीवुड और टॉलीवुड के निर्देशक अपनी मेगा बजट फिल्में लेकर आ रहे हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, जिनमें माइथोलॉजी, एक्शन, रिवेंज, गैंगस्टर और साइ-फाई शामिल हैं। बड़े स्टार्स, बड़े डायरेक्टर्स और बड़े बजट की वजह से 2026-2027 भारतीय सिनेमा के लिए जबरदस्त साल बनने वाला है। फैंस को इनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें