फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के पेट से निकला 52 किलो प्लास्टिक, सर्जरी में सिर्फ 140 रुपये का आया खर्चा

Mon, 21 Oct 2019 08:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अक्सर आपने देखा होगा कि खाने की तलाश में सड़क किनारे घूम रही गायें कुछ भी खा लेती हैं, चाहे वो खाने से भरा प्लास्टिक ही क्यों न हो। इसी से जुड़ा एक मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में देखने को मिला है। यहां एक गाय के पेट से सर्जरी द्वारा 52 किलो प्लास्टिक निकाला गया है, जिसे वो खा गई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय की सर्जरी वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में की गई। सर्जन ए. वेलावन ने बताया कि गाय के पेट में इतनी भारी मात्रा में प्लास्टिक होने की वजह से उसे दर्द होता था। साथ ही उसके दूध देना भी कम कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाय की सर्जरी करने में कुल पांच घंटे का समय लगा। सुबह 11 बजे से डॉक्टरों ने सर्जरी शुरू की, जो शाम के चार बजे तक चली। बताया जा रहा है कि सर्जरी में सिर्फ 140 रुपये ही खर्च हुए, जबकि अगर किसी निजी अस्पताल में सर्जरी होती तो 30 हजार रुपये से ज्यादा खर्च होते।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
डॉक्टरों के मुताबिक, 52 किलो प्लास्टिक जमा करने में गाय को करीब दो साल का समय लगा होगा। बता दें कि इसी साल मार्च महीने में फिलीपींस में एक मरी हुई व्हेल मछली के पेट से करीब 40 किलो प्लास्टिक निकला था। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्लास्टिक कचरा खाने से व्हेल को गैस की समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह कुछ खा नहीं पा रही थी। यही वजह रही कि भूख से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें