फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, सीटी स्कैन कराया तो देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

Tue, 14 May 2019 01:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
राजस्थान के बूंदी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के पेट से कुछ ऐसा निकला है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। शख्स मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह संयुक्त परिवार में रहता है और उसके चार बेटे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिल सैनी ने बताया कि शख्स के पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया था। बाद में शख्स का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Max Pixel
दरअसल, शख्स के पेट में कीलों की एक गुच्छा था। सोमवार को डॉक्टरों की एक टीम ने उसके पेट का ऑपरेशन कर करीब 115 कीलें निकालीं, जिनका वजन करीब 100 ग्राम था। इतनी सारी कीलें देखकर डॉक्टर भी सोच में पड़ गए कि आखिर उसने इन्हें निगला होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शख्स के छोटे भाई ने बताया कि वह शहर में घूमता रहता है। सुबह घर से निकल जाता है और रात को लौटता है। हम नहीं बता सकते कि इतनी सारी कीलें उसके शरीर में कैसे चली गईं। उसने बताया कि शख्स का करीब 25 सालों से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें