Diwali 2022: भारत में दीपावली का त्योहार (Diwali 2022) बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल लोगों को रोशनी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में दीपावली को बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली मनाई जाती है।
लेकिन देश में कई ऐसी जगहे हैं जहां पर दीपावली (Deepawali 2022) का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन जगहों पर लोग दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं करते हैं और न ही पटाखे जलाते हैं। अब आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी और यकीन नहीं हो रहा होगा। आइए जानते हैं कि भारत के इन जगहों पर आखिर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती हैं और इसके पीछे की मान्यता क्या है?