फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devmali: यहां करोड़पति भी रहता है कच्चे मकान में! घरों में नहीं लगता है ताला, जानिए अनोखे गांव का इतिहास

Sun, 13 Oct 2024 05:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Devmali Village: गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कोई पक्का मकान नहीं बनाता है और लोग कच्चे घरों में रहते हैं। गरीब हो या अमीर सभी कच्चे घरों में रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
यहां करोड़पति भी रहता है कच्चे मकान में! - फोटो : Adobe Stock
Devmali Village: भारत में हजारों सालों से लोग अलग-अलग मान्यताओं का पालन करत हैं। यहां पर गांव और शहर में लोग ऐसे रीति-रिवाजों का पालन करते मिल जाएंगे, जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन, इन जगहों के लोगों के लिए यह मान्यताएं बेहद खास होती हैं। राजस्थान में एक ऐसा ही गांव है, जहां पर हर किसी के घर कच्चे हैं, क्योंकि यहां पर लोग एक मान्यता की वजह से पक्का घर नहीं बनाते हैं। अगर करोड़पति लोग भी इस गांव में रह रहे हैं, तो वो भी कच्चे मकान में रहते हैं। 

राजस्थान के इस गांव का नाम देवमाली (Devmali Village Rajasthan) है। यह गांव राज्य के ब्यावर जिले में स्थित है। गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कोई पक्का मकान नहीं बनाता है और लोग कच्चे घरों में रहते हैं। गरीब हो या अमीर सभी कच्चे घरों में रहते हैं। इसके अलावा गांव में कुछ ऐसी मान्यताओं का पालन किया जाता है, जो इसे खास बनाती हैं। देवमाली गांव को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव घोषित किया जा चुका है। 

इस भगवान के नाम पर है गांव का नाम

भगवान देवनारायण के नाम पर इस गांव का नाम रखा गया है। इस गांव में देवनारायण भगवान का मंदिर है, जो पहाड़ी के ऊपर स्थित है। इस गांव ने समृद्ध संस्कृति और सामाजिक जीवन को समेटे हुए है। करीब 3 हजार बीघे में फैले इस गांव में आधुनिक दौर में भी एक भी पक्का घर नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में एक भी व्यक्ति ना तो शराब पीता है और ना ही मांसाहारी खाना खाता है। 

Viral Video: बजरंगबली के भंडारे में बंदर ने किया हैरान करने वाला काम, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह

गांव में नहीं लगाता है ताला

सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में कोई भी अपने घरो में ताला नहीं लगाता है। इसके बावजूद यहां कभी चोरी नहीं होती है। यहां पर सभी लोग भगवान देवनारायण की आराधना करते हैं। कहा जाता है कि भगवान देवनारायण भगवान विष्णु के अवतार हैं। 

Ratan Tata: जब रतन टाटा को फैन ने कहा छोटू..., तो उद्योगपति के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब भगवान देवनारायण यहां पर आए थे, तो वे ग्रामीणों की सेवा से खुश हुए थे। हालांकि, लोगों ने कुछ नहीं मांगा। इसके कारण भगवान ने जाते-जाते गांव के लोगों को आशीर्वाद दिया कि गांव में हमेशा सुख-समृद्धि और शांति रहेगी, लेकिन कोई भी अपनी छत पक्की न करवाए। उसके बाद से किसी ने भी अपना घर पक्का नहीं करवाया। 

Optical Illusion: जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे टाइगर को 9 सेकेंड में खोजकर दिखाइए, बड़े-बड़े धुरंधर हो गए फेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान देवनारायण ने लोगों से कहा कि जो भी व्यक्ति कच्चे मकान में रहेगा, शराब और मांस से परहेज करेगा, वो हमेशा इस गांव में खुश रहेगा। इस गांव की पूरी जमीन भगवान देवनारायण के नाम पर है। अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' इस गांव में की शूटिंग भी हुई है। इस गांव में परपंरा, संस्कृति और भाईचारा का पालन आज भी होता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें