फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death of the Sun: वैज्ञानिकों ने की सूर्य की मौत की भविष्यवाणी, जानिए कब और कैसे होगा सूरज का अंत

Wed, 16 Nov 2022 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य की मौत की हुई भविष्यवाणी - फोटो : iStock
Death of the Sun: अंतरिक्ष में आए दिन कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़े जाते हैं। वैज्ञानिकों ने अब रिसर्च के आधार पर भविष्यवाणी की है कि सूर्य की मौत कब होगी? अंत के बाद यह कैसा नजर आएगा? इस रिसर्च में यह भी जानकारी मिली है कि जब यह घटना घटेगी, तो क्या धरती पर इंसान रहेंगे या नहीं? क्या इस घटना से पहले ही धरती नष्ट हो जाएगी। वैज्ञानिकों के रिसर्च के मुताबिक, अंत से पहले सूर्य बहुत अधिक गर्म और चमकदार हो जाएगा।

सूर्य की उत्पत्ति करीब 4.60 अरब साल पहले हुई थी। सूरज के कारण ही धरती पर जीवन संभव हो पाया है। सूरज से ही मौसम का संचालन होता है जिसकी वजह से  जलवायु और समुद्र की धारा भी सुनिश्चित होती है। सूरज की रोशनी से पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया होती है। इसकी वजह से धरती पर जीवन है। अगर सूरज नहीं, तो धरती पर जीवन संभन नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य की मौत की हुई भविष्यवाणी - फोटो : iStock
सूरज की अहमियत को समझते हुए वैज्ञानिक काफी लंबे से इस तारे के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक अब जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सूरज की उत्पत्ति कैसे हुई? इसके ऊर्जा की उम्र कितनी है? हर तारे की एक उम्र तय है?
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य की मौत की हुई भविष्यवाणी - फोटो : iStock
जानिए कैसे हुआ सूर्य का जन्म

नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4.5 अरब साल पहले हीलियम और हाइड्रोजन से बने एक आणविक बादल से सूरज के बनने की शुरुआत हुई थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि सुपरनोवा से सूरज के नजदीक एक बेहद शक्तिशाली शॉकवेव उत्सर्जित हुआ जो उस आणविक बादल के संपर्क में आया और उसकी शक्ति से वह चार्ज हो गया। इस प्रक्रिया की वजह से सूरज की उत्पत्ति हुई है। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में सिर्फ एक फीसदी लोग खोज पाए हैं मेंढक, अगर आप भी जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

4 of 5
सूर्य की मौत की हुई भविष्यवाणी - फोटो : iStock
इतने अरब साल बाद सूरज का होगा अंत

धरती से करीब 15 करोड़ किलोमीटर दूर सूरज स्थित है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पांच अरब साल बाद सूरज की मौत होगी। इस समय सूरज की आधी उम्र बीत चुकी है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि सूर्य लाल तारे में परिवर्तित हो जाएगा। उनके मुताबिक, सूरज का कोर सिकुड़ जाएगा और इस प्रक्रिया में अपने ग्रह धरती को घेरते हुए सूरज की बाहरी परतें मंगल की कक्षा तक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य की मौत की हुई भविष्यवाणी - फोटो : iStock
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को साल 2018 में एक रिसर्च में पता चला था सूरज 90 फीसदी तारों की तरह सिकुड़ कर सफेद बौना तारा बन जाएगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सूर्य की जब ऐसी स्थित होगी, उस समय तक धरती पर इंसान नहीं बचेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें