फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद भी हिलता-डुलता है इंसान का शरीर, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 17 Sep 2019 03:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि मरने के बाद इंसान का शरीर प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है जबकि ऐसा है नहीं। मरने के बाद भी इंसान के शरीर में हरकत होती रहती है। ऐसा करीब एक साल तक होता है। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला वैज्ञानिक एलिसन विल्सन द्वारा किए गए शोध में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिसन ने एक शव पर करीब 17 महीने तक नजर रखा और शव की हर प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद किया। एलिसन का कहना है कि इंसान की मौत भले ही हो जाती है, लेकिन उसके बाद भी शरीर हिलता-डुलता रहता है। यही वजह है कि कई बार लोग मुर्दे को भी जिंदा समझ लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
एलिसन विल्सन बताती हैं कि शुरुआत में शव के हाथ को उसके शरीर से सटाकर रखा गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद पाया गया कि हाथ अपने आप शरीर से खिसक कर दूर हट गया है। उनका मानना है कि ऐसा शायद डीकंपोजिशन की वजह से हुआ था, क्योंकि समय के साथ जैसे-जैसे शरीर सूखता जाता है, उसमें गति भी होती रहती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिसन शव पर शोध करने के लिए हर महीने फ्लाइट के जरिए कैनर्स से सिडनी जाती थीं। उनका कहना है कि बचपन से ही उनके अंदर ये जानने की जिज्ञासा थी कि आखिर मौत के बाद शरीर का क्या होता है और उसमें कैसे-कैसे बदलाव होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
फॉरेंसिक साइंस इंटरनेशनल सिनर्जी जर्नल के मुताबिक, इस शोध की मदद से मौत के बाद शव में होने वाले बदलावों को समझा जा सकेगा। वहीं, एलिसन भी अपने इस शोध से काफी खुश हैं कि दुनिया के सामने वो कुछ नया लेकर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें