फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoul Milk Advertisement: डेयरी कंपनी ने गाय से की महिलाओं की तुलना! सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Wed, 15 Dec 2021 08:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डेयरी कंपनी ने गाय से की महिलाओं की तुलना! - फोटो : Youtube: 행복1시간
दक्षिण कोरिया की डेयरी कंपनी पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगा है। डेयरी कंपनी ने अपने एक विज्ञापन में महिलाओं की तुलना गायों से की है। जब यह विज्ञापन प्रसारित हुआ तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। विवाद बढ़ता देख डेयरी कंपनी ने अपने विज्ञापन के लिए मांफी मांग ली है। आईए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेयरी कंपनी के विज्ञापन में महिलाओं की तुलना गायों से की गई है जब यह प्रसारित किया गया तो बवाल मच गया जिसके बाद कंपनी को मजबूर होकर माफी मांगना पड़ा। सियोल दक्षिया कोरिया की सबसे बड़ी दूध की कंपनी है। यह विवादित विज्ञापन 37 सेकेंड का है। इस विज्ञापन में दिख रहा है कि एक आदमी जगलों में शूटिंग कर रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक जलधारा से महिलाएं पानी पी रही हैं और चोरी से उसको फिल्मा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
डेयरी कंपनी ने गाय से की महिलाओं की तुलना! - फोटो : Youtube: 행복1시간

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि यह आदमी जैसे ही महिलाओं के पास पहुंचता है वह गाय बन जाती हैं। डेयरी कंपनी का विवादित विज्ञापन है, स्वच्छ पानी, जैविक चारा, 100% शुद्ध सियोल दूध। चोंगजांग की सुखद प्रकृति में एक जैविक खेत से जैविक दूध।" इस टैगलाइन के साथ ही विज्ञापन खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
डेयरी कंपनी ने गाय से की महिलाओं की तुलना! - फोटो : Youtube: 행복1시간

डेयरी फर्म के इस विज्ञापन में महिलाएं स्वच्छ पानी, हरी पत्तियां, प्राकृतिक वातावरण में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद तुरंत ही वह गाएं बन जाती हैं। इसी विज्ञापन को लेकर दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी डेयरी फर्म पर आरोप लगा कि उसने महिलाओं की तुलना से गायों से की है। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने मांफी मांग ली है। 
विज्ञापन

4 of 4
डेयरी कंपनी ने गाय से की महिलाओं की तुलना! - फोटो : Youtube: 행복1시간

डेयरी फर्म ने माफी मांगते हुए कहा है कि सियोल मिल्क के आधिकारिक YouTube चैनल पर 29 नवंबर को एक विज्ञापन प्रसारित किया था जिसे देखने के बाद लोगों ने असहज महसूस किया है। हम उन सभी लोगों से मांफी मांगते हैं। फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल YouTube चैनल से विज्ञापन को हटा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें