फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन और नेता की पत्नी, बॉर्डर पर कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा

Thu, 24 Mar 2022 02:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : twitter/hypemedya
जहां रूसी-यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है, वहीं इस बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रूसी हमले के बाद लोग यूक्रेन छोड़कर यूरोपीय देशों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर पर एक ऐसी ग्लैमरस महिला पहुंची, जिसके पास 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कीमत के कैश मौजूद थे। खास बात ये है कि ये महिला यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पास सूटकेस में 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) मौजूद थे, जिसे हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा है।

दरअसल, ये पैसे विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान में मिले हैं। ऐसे में इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : twitter/KushalS49904365
कौन है कोटवित्स्की? 
कोटवित्स्की एक समय में यूक्रेन के सबसे अमीर सांसद थे। वहीं, कोटवित्स्की ने अपनी पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपये मिलने की बात को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली है। इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी। कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कही है कि- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैंकों में जमा हैं और वहां से कुछ भी नहीं निकाला गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : twitter/BATAK67248147
वहीं इसके बाद से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद है। अब तक इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अनास्तासिया हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं। 

4 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : twitter/wilsonTafa
एक अखबार के मुताबिक, अनास्तासिया पर ये आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के विलोक चेक प्वाइंट पर अपने साथ मौजूद पैसों के बारे में नहीं बताया था, लेकिन हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबों की कीमत के नोट मिले।
विज्ञापन

5 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : istock
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कोटवित्स्की अपने सहयोगियों के जरिए यूक्रेन के न्यूक्लियर व यूरेनियम के खदानों को कंट्रोल करते हैं। हालांकि, इसके एक हिस्से पर अब रूस ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी - फोटो : istock
यूक्रेन बॉर्डर पर मौजूद गार्ड पर आरोप
इस मामले में यूक्रेन के ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र के बॉर्डर पर तैनात गार्ड्स पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इनपर भी ये आरोप है कि इन्होने घूस लेकर पैसों को देश से बाहर जाने में उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नीअजब-गजब: दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन और नेता की पत्नी, बॉर्डर पर कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा - फोटो : istock
दरअसल, कोटवित्स्की के मामले को कीव के बिजनसमैन सेयार खुशुतोव ने ही उजागर किया है। उनका कहना है कि कस्टम अधिकारी घूस लेकर पैसों को देश से बाहर ले जाने की अनुमति दे देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें