फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: अंतरिक्ष में दिखा रहस्यमयी 'भूतिया' गोला, वैज्ञानिक ने बताई इसके पीछे की कहानी

Thu, 24 Mar 2022 12:39 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : /twitter/CSIRO_ATNF
जब भी हम आसमान की ओर देखते हैं, तो हमें हजारो टिमटिमाते तारे नजर आते हैं, वहीं जब वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रहता है तो कई बार हमें आकाशगंगा के हिस्से भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में दूरबीन का प्रयोग करके आप इनकी गहराइयों को भी देख सकते हैं। अंतरिक्ष में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिन्हें हम केवल अपनी आंखों से नहीं देख सकते हैं। इनके लिए हमें खास तरह के टेलिस्कोप की जरूरत होती है, वहीं कई चीजें ऑप्टिकल टेलिस्कोप से नहीं दिखती हैं। इन्हें देखने के लिए रेडियो टेलिस्कोप की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए अक्सर करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को ऑड रेडियो सर्कल्स (Odd Radio Circles - ORC's) देखने को मिल जाते हैं।

शुरुआत में वैज्ञानिक ऑड रेडियो सर्कल्स की मौजूदगी को लेकर काफी असमंजस में थे। इसका कारण ये था कि, स्पेस में जाती हुई रोशनी की तरंगों के अचानक से घूम जाने के कारण उसके रास्ते में कुछ दिखता ही नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : twitter/earthskyscience
इसका मतलब ये कि स्पेस में कुछ है, लेकिन उसे देखा नहीं जा सकता। ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक ओआरसी पर फोकस किया, जिसका नाम ORC1C है। रेडियो टेलिस्कोप का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने इस गोले को पूरी तरह से देखा। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : istock
गोलाकार के अंदर जटिल प्रणाली का चक्र
जांच में पता चला कि ये गोला तेजी से घूम रहे आवेषित इलेक्ट्रॉन्स से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से बना है। इसके अंदर एक जटिल प्रणाली और ढांचा है, साथ ही ये गोलाकार दिखता है। हालांकि, इसके अंदर काफी ज्यादा बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से ये कभी-कभी ही दिखता है, लेकिन ये अपनी जगह पर मौजूद रहता है। 

 

4 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : istock
इंटर-यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर डेटा इंटेंसिव एस्ट्रोनॉमी के साइंटिस्ट डॉ. जॉर्डन कोलियर का कहना है कि लोग चाहते हैं कि वो ऑब्जरवेशन को सही तरीके से दिखाएं। ऐसे में हमने इसे दिखाने के लिए रेडियो टेलिस्कोप की मदद ली। इसके बाद ही इसकी आकृति समझ आई। वरना ये अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी भूतिया चीज ही बनी रहती।
विज्ञापन

5 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : istock
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं?
ऑड रेडियो सर्कल्स के बनने की तीन वजहें हो सकती हैं।
पहला- इनका जन्म किसी अंडाकार आकाशगंगा के बीच दो अत्यधिक विशालकाय ब्लैक होल्स के टकराने से हो सकता है, जो कि ORC1C के अंदर ही रहे हों। 
विज्ञापन

6 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : istock
  • दूसरा- संभावना ये भी है कि सुपरमैसिव ब्लैक होल्स पहले कभी एक्टिव जेट स्ट्रीम छोड़ रहे हो, ऐसे में इसी जेट के खत्म होते वक्त ये बची हुई स्ट्रीम से ये बन गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑड रेडियो सर्कल्स (ORC's) कैसे बनते हैं? - फोटो : istock
  • तीसरा- संभावना है कि ये गैलेक्सी के अंदर किसी तारे के विस्फोट के बाद कई तारे एक साथ बन रहे हो। ऐसे में आवेषिक कणों की ताकतवर आंधी का निर्माण हुआ हो और इसका जन्म हुआ हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें