फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: इस राष्ट्रपति के 35000 महिलाओं से थे संबंध, 638 बार हुई हत्या की कोशिश, अमेरिका का था कट्टर दुश्मन

Thu, 09 Feb 2023 10:57 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter @maggie_kiiza
Fidel Castro: दुनिया में अब तक आपने कई शासकों की कहानी के बारे में सुना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको क्यूबा के शासक की रोचक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या आपको पता है कि क्यूबा के शासक फिदेल कास्त्रो ने एक दो नहीं कुल 35 हजार महिलाओं से संबंध बनाए थे। फिदेल कास्त्रो पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में इस बात का खुलासा किया गया है जिसमें बताया गया है कि शासक ने 82 साल की उम्र तक उन्होंने 35000 महिलाओं से संबंध बनाए थे।

सबसे हैरान वाली बात यह है कि क्यूबा के शासक फिदेल कास्त्रो को 638 बार मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह हर बार बचने में कामयाब हो गए थे। उनको जहरीले सिगार, विस्फोटक सिगरेट, पेन, कोल्डक्रीम समेत कई तरीकों से मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने मारने की हर साजिश को नाकाम कर दिया। आइए जानते हैं फिदेल कास्त्रो की रोचक कहानी... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter/@maggie_kiiza
पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा पर काफी लंबे समय तक शासन किया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने फिदेल को मारने के लिए साजिश में उनकी गर्लफ्रेंड को शामिल किया था, लेकिन तब भी सफलता नहीं मिली। हर साजिश से फिदेल दो कदम आगे रहे। बताया जाता है कि 638 बार उनकी हत्या की साजिश रची गई। यह आधिकारिक आंकड़ा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter/@maggie_kiiza
फिदेल कास्त्रो ने साल 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंका था और वह सत्ता पर काबिज हुए थे। वह कम्युनिस्ट क्यूबा के जनक माने जाते थे। फिदेल का 25 नवंबर, 2016 को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद फिदेल कास्त्रो दुनिया के तीसरे राष्ट्राध्यक्ष थे जिन्होंने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। साल 1959 से लेकर 1976 तक वह क्यूबा के प्रधानमंत्री और वर्ष 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे। 
 

4 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter @nutayobami
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी फिदेल कास्त्रो का नाम दर्ज है। उनके भाषण की वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। 29 सितंबर, 1960 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में 4 घंटे 29 मिनट का लंबा भाषण दिया था। उनका साल 1986 में 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण क्यूबा में रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने हवाना में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में यह लंबा भाषण दिया था। 


Ajab-Gajab: इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज, प्लने से खाना खाने जाते हैं लोग, जानिए इसकी रोचक कहानी
विज्ञापन

5 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter @Convict_No9653
कास्त्रो की एक गाय थी जिसके नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम यह रिकॉर्ड सबसे अधिक दूध देने का है। एक दिन में 110 लीटर दूध देकर कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा ने सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध दिया था और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस देश के राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध - फोटो : Twitter @ProfVitorSoares
कास्त्रो ने दावा किया था 638 बार उनकी हत्या करने की कोशिश हुई थी। इसके लिए उन्होंने प्रमुखता से अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने दावा किया था उनकी हत्या के लिए जहरीली दवाओं, जहरीली सिगार, विस्फोटक और जहरीले पाउडर से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें