फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की एकमात्र हीरे की खदान, जहां जिसको जो मिला वो उसी का हो जाता है

Tue, 10 Dec 2019 06:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स - फोटो : Social media
दुनियाभर में कई हीरे की खदानें हैं, जहां से सैकड़ों की संख्या में हीरे निकाले गए हैं और उनकी बदौलत कई डायमंड कंपनियां काफी अमीर भी हो चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी हीरे की खदान है, जहां कोई भी आम आदमी जाकर हीरों को खोज सकता है। यहां जिस भी व्यक्ति को हीरा मिलता है, वह उसी का हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स - फोटो : Social media
यह खदान अमेरिका के अरकांसास राज्य के पाइक काउंटी के मरफ्रेसबोरो में है। यहां के अरकांसास नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ के खेत की ऊपरी सतह पर ही हीरे मिल जाते हैं। यहां वर्ष 1906 से ही डायमंड मिलने शुरू हुए थे, इसलिए इसे 'द क्रेटर ऑफ डायमंड्स' भी कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : You Tube
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 1906 में जॉन हडलेस्टोन नाम के एक व्यक्ति को अपने फार्म में दो चमकते हुए क्रिस्टल मिले थे। उन्होंने जब इसकी जांच करवाई तो पता चला कि ये हीरे हैं। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक डायमंड कंपनी को ऊंचे दामों पर बेच दिया। 

4 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स - फोटो : Social media
साल 1972 में डायमंड कंपनी द्वारा खरीदी गई वो जमीन नेशनल पार्क में आ गई। इसके बाद अरकांसास डिपार्टमेंट ऑफ पार्क एंड टूरिज्म ने जमीन को डायमंड कंपनी से खरीद लिया और फिर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस हीरे की खदान में हीरा खोजने के लिए लोगों को एक छोटी सी फीस चुकानी होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स - फोटो : Social media
खेत में लोगों को अब तक हजारों डायमंड मिल चुके हैं। नेशनल पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, 1972 से अभी तक इस जमीन पर 30 हजार से ज्यादा हीरे मिल चुके हैं। 
'अंकल सेम' नाम का हीरा भी इसी जमीन पर मिला था, जो 40 कैरट का था। यह अमेरिका में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स - फोटो : Social media
यहां अधिकतर छोटे साइज के ही, जैसे चार या पांच कैरेट के हीरे मिलते हैं। यहां लोग बड़ी संख्या में हीरे खोजने के लिए आते हैं। इसमें जिसकी किस्मत अच्छी होती है, उसे हीरे मिल जाते हैं और जिसकी किस्मत में नहीं होता, उसे नहीं मिलते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें