फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पिता की वजह से टल रही थी शादी, बेटे ने उठाया दिल छू लेने वाला कदम

Sat, 16 Nov 2019 02:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी इंसान के जीवन में शादी एक ऐसा खास पल होता है जिसे लोग यादगार बनाना चाहते हैं। शादी को खास बनाने के लिए लोग महंगे कपड़े से लेकर अच्छी जगह आदि कई चीजों का ख्याल रखते हैं। लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने अस्पताल में ही शादी कर ली। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसी क्या वजह पड़ी की अस्पताल में शादी करनी पड़ी। कोई न कोई वजह तो हर मसले के पीछे होता है। लेकिन इस शादी की वजह आपके दिल को छू लेगी।
विज्ञापन

2 of 5
मिशेल थॉमसन और आलियाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले मिशेल थॉमसन के पिता को कोई गंभीर बीमारी हो गई जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब आपकी शादी हो और आपके पिता पिता अस्पताल में भर्ती, ऐसे में आप क्या करेंगे? इस स्थिति में, ज्यादातर लोग शादी की तारीख को आगे बढ़ा देते हैं तो वहीं कुछ बिना पिता की मौजूदगी के ही परिणय सूत्र में बंध जाते हैं। लेकिन मिशेल थॉमसन और उनकी साथी आलियाह के सामने जब यह स्थिति आई तब उन्होंने फैसला किया कि वह अस्पताल में ही शादी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मिशेल थॉमसन और आलियाह - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल अपने पिता जी को शादी में शामिल करने के लिए चर्च वेडिंग की जगह हॉस्पिटल वेडिंग करने का अनोखा तरीका निकाला। यही नहीं जब ये जोड़ें अस्पताल में शादी की रस्में निभा रहे थे तब उन्होंने बाकायदा वेडिंग ड्रेस के ऊपर अस्पताल में मिलने वाला गाउन भी पहन रखा था। अस्पताल के दस्ताने पहनकर ही कपल ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

4 of 5
मिशेल थॉमसन और आलियाह - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल थॉमसन और आलियाह इस शादी को बहुत ही सामानय तरीके से करना चाहते थे जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होने वाले थे। लेकिन अस्पताल के स्टाफ इस शादी में शामिल हो खास पल को यादगार बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशेल थॉमसन और आलियाह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि थॉमसन और आलियाह के बीच ऐसा कोई पहली बार नहीं था जो शादी टालनी पड़ती। इससे पहले भी तीन बार ऐसे मौके आए जब उन्होंने शादी का फैसला लिया लेकिन शादी नहीं हो सकी। इस बीच 21 सितंबर को एक बार फिर से उनकी शादी की तारीख फाइनल हुई, लेकिन जैसे ही शादी का दिन आया माइकल के पास एक फोन कॉल आ गया, जिसके बाद लगा कि उनकी शादी फिर टल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें