फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराट्रूपर कमांडो देंगे गुलाबी गेंद, ऐतिहासिक ईडन गार्डन टेस्ट में सेना बजाएगी राष्ट्रगान

Sat, 16 Nov 2019 01:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डे नाइट टेस्ट में सेना राष्ट्रगान बजाएगी - फोटो : सोशल मीडिया
ईडन गार्डन के मैदान पर टीम इंडिया पिंक गेंद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरेगी। दोनों ही टीम पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच को शानदार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ईडन की घंटी बजाकर पारंपरिक रूप से मैच शुरू करने का एलान करेंगी। वहीं आर्मी के पैराट्रूपर दोनों कप्तानों को गुलाबी गेंद सौंपेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
गुलाबी गेंद - फोटो : getty
सेना के पैराट्रूपर ईडन गार्डन में होने वाले ऐतिहासिक दिन रात्रि टेस्ट मैच में टॉस से तुरंत पहले दोनों टीमों के कप्तानों को गुलाबी गेंद सौंपेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव अविषेक डालमिया ने कहा है कि पैराट्रूपर दो गुलाबी गेंद के साथ विकेट के ऊपर आएंगे। हमने सेना (पूर्वी कमान) के साथ इस योजना की चर्चा की है।’ सेना मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाएगी। इसके बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन की घंटी बजाएंगी।
विज्ञापन

3 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के पास कोलकाता टेस्ट से पहले गुलाबी गेंद से अभ्यास के लिए केवल दो दिन हैं। इसी के मद्देनजर बीसीसीआई ने गुलाबी गेंद से दुधिया रोशनी के बीच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने टेस्ट विशेषज्ञों अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अतिरिक्त अभ्यास सत्रों की व्यवस्था की है। यह खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेली भारतीय टीम में शामिल नहीं थे इसलिए इन्हें बंगलूरू में गुलाबी गेंद से अभ्यास करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
गुलाबी गेंद
पुजारा, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और रहाणे गुलाबी गेंद से दलीप ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं जबकि मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा ईडन गार्डन में गुलाबी गेंद से आयोजित मुकाबले में खेल चुके हैं। जहां तक बात बांग्लादेश की है उसने गुलाबी गेंद से एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें