फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बनेगी देश की सबसे मॉर्डन और हाईटेक सिटी, जानिए उत्तर प्रदेश में कहां बनेगा ये शहर?

Fri, 29 Nov 2024 08:15 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खामियों को दूर करते हुए इस शहर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
न्यू नोएडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
New Noida: उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को योगी आदित्यनाथ सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस शहर का निर्माण दादरी और बुलंदशहर के 84 गांवों के जमीन पर होगा। यह शहर देश के सबसे आधुनिक और स्मार्ट शहरों में से एक होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खामियों को दूर करते हुए इस शहर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 का नाम दिया गया है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट का आखिरी चरण यानी चौथा चरण 2041 में पूरा होगा। पहले चरण में 3,165 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, दूसरे चरण में 3,798 हेक्टेयर, तीसरे चरण में 5,908 हेक्टेयर और अंतिम चरण में 8,230 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा। यह परियोजना बुलंदशहर क्षेत्र के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

2 of 5
नोएडा की तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट और डिजिटल ट्रैफिक व्यवस्था
न्यू नोएडा में कई आधुनिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है। इंटीग्रेटेड सर्विलांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) लागू किया जाएगा। स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, रियल-टाइम ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कैमरों की मदद से न केवल यातायात बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
नोएडा - फोटो : Adobe Stock
विदेशी शहरों की तर्ज पर होगा निर्माण
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम का कहना है कि न्यू नोएडा को विदेशों के आधुनिक शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल इमारतें बनाई जाएंगी। ग्रीनरी और ग्रीन स्पेस को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 of 5
न्यू नोएडा कि कल्पना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
सौर ऊर्जा से चलने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा। समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे शहरी जीवन अधिक सरल व प्रभावशाली बन सके। न्यू नोएडा को स्मार्ट सिटी की परिभाषा में ढालते हुए कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। क्राउड और सुरक्षा प्रबंधन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु नई तकनीकों का उपयोग जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यू नोएडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
न्यू नोएडा होगा भविष्य का शहरी मॉडल
न्यू नोएडा न केवल एक स्मार्ट शहर होगा, बल्कि भारत के शहरी विकास का आदर्श मॉडल भी बनेगा। यह लाखों रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान देगा। यह प्रोजेक्ट देश को वैश्विक शहरीकरण के स्तर पर नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा, साथ ही आने वाले वर्षों में भारत के अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें