फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'कोहली ने खुद शतक नहीं बनाया, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें मौका दिया', एलेन बॉर्डर का अजीबोगरीब बयान

Fri, 29 Nov 2024 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पर्थ में पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था और रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने में उनकी टीम की असमर्थता पर निराशा जताते हुए कहा कि इससे मेजबान को पांच मैचों की सीरीज गंवानी पड़ सकती है। पिछले डेढ़ साल में एक भी टेस्ट शतक नहीं लगा सके कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में फॉर्म में लौटे और नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने वह टेस्ट 295 रन से जीता था।
विज्ञापन

2 of 4
बॉर्डर और गावस्कर - फोटो : Twitter
बॉर्डर ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, 'जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने कोहली को शतक बनाने दिया, मैं बहुत निराश हूं। हम नहीं चाहते कि पूरी सीरीज में वह (कोहली) इस तरह आत्मविश्वास के साथ खेलें।' बॉर्डर ने कप्तान पैट कमिंस की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में जूझते नजर आए कोहली को उन्होंने फॉर्म मे लौटने का मौका दिया। पूर्व सलामी बल्लेबाजी मैथ्यू हेडन ने भी कमिंस की आलोचना की।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली, मैथ्यू हेडन और रोहित शर्मा - फोटो : PTI
हेडन ने चैनल 7 से कहा, 'विराट कोहली को उसकी पारी की शुरूआत में ही आउट करना चाहिए था। फील्ड प्लेसमेंट ऐसे थे कि कोहली ने आसानी से रन बनाए, जबकि वह इससे पहले दबाव में थे।' उन्होंने कहा कि शॉर्ट गेंद डालने में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने देर की। उन्होंने कहा, 'यशस्वी शॉर्ट गेंद नहीं खेल पा रहे थे।। शायद पैट कमिंस को ऐसी गेंदों का प्रयोग पहले करना चाहिए था। पहली पारी में खराब प्रदर्शन से भारतीय टीम दबाव में थी, लेकिन अब वह खुलकर खेल रही है।'
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ भारतीय खिलाड़ी - फोटो : Twitter
भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता
पर्थ में पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था और रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने अपना 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सातवां शतक बनाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले कार्यवाहक कप्तान बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें