फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए पब मालिक ने उठाया अनोखा कदम, बिजली के तार का लिया सहारा

Wed, 15 Jul 2020 03:23 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना वायरस महामारी के वजह से पूरा विश्व प्रभावित है। इस घातक वायरस से बचाव के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। हर कोई अपनी तरफ से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसी बीच दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैण्ड के कॉर्नवाल में एक पब मालिक ने अपने बार में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
बार में लगा बिजली का तार - फोटो : कॉर्नवाल लाइव
दरअसल, कॉर्नवाल काउंटी के सेंट जस्ट नगर में स्थित मशहूर बार ‘स्टार इन’ में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बिजली के तार से मदद ली जा रही है। इस बार में जहां शराब परोसी जाती है, वहां बहुत ही जगह सीमित है। ऐसे में बार के मालिक जॉनी मेक्फैडन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए उस जगह पर बिजली के तार लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
‘कॉर्नवाल लाइव’ के खबर के मुताबिक, बार के मालिक ने कहा कि हर किसी के भले और जगह की कमी के कारण ऐसा कदम उठाया गया है। मैक्फैडन से जब यह पुछा गया कि क्या तार में करंट छोड़ा जाता है, तो उन्होंने कहा कि तार में कोई करंट नहीं है, यह सिर्फ लोगों के डराने में मदद करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी मेक्फैडन ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन में छुट मिलने के बाद, जब लोग पब में पहुंचने लगें तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कराने में बहुत परेशानी हुई। इस वजह से शराब परोसने वाले जगह को बिजली के तार से घेरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार में लगा बिजली का तार - फोटो : कॉर्नवाल लाइव
पब के मालिक ने बताया कि इस बिजली के तार को देखकर ग्राहकों को ऐसा लगता है कि इसमें करंट है और वो पास नहीं आते हैं। हालंकि, असलियत यह है कि इसमें करंट एकदम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें