प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
देश की सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय, डॉक्टर और विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। केवल बाहर निकलते समय ही नहीं बल्कि घर में भी रहने पर लोगों को मास्क लगाना बहुत जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि ज्यादा देर तक मास्क लगाने पर शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। वायरल हो रहे इस पोस्ट के वजह से लोग हैरान हैं।