फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: PPE किट पहने बारात में झूमने लगा एंबुलेंस ड्राइवर, स्ट्रेस कम करने के लिए किया डांस

Tue, 27 Apr 2021 08:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी के कारण इन दिनों देश का हर शख्स परेशान है। इस महामारी ने फिर से लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी परवाह किए बिना दिन-रात कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। डॉक्टर, नर्स, पुलिस, एंबुलेंस के ड्राइवर समेत कई विभागों के कर्मचारी घंटों तक पीपीई किट पहन लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी की है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण एंबुलेंस चलाने वाले ड्राइवर्स पर भी काफी लोड बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि इनका शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाना सामान्य बात है। ऐसे में हल्दवानी के एक एंबुलेंस ड्राइवर ने बारात देखकर खुद पर काबू नहीं कर पाया और एंबुलेंस से उतरकर पीपीई किट में लोगों के साथ डांस करने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
पीपीई किट में एंबुलेंस ड्राइवर को नाचते देख बारात में शामिल लोग डर गए और उससे दूरी बना ली। महेश नामक एंबुलेंस ड्राइवर से जब ये पुछा गया कि वो बारात में डांस क्यों करने लगे, तो उन्होंने बताया कि दिन-रात कोविड मरीजों को देख वो तनाव के शिकार हो गए थे। ऐसे में बैंड-बाजे की आवाज सुनकर उन्होंने कंट्रोल नहीं कर पाया और अपनी तनाव कम करने के लिए वो लोगों के साथ डांस करने लगे।
 

4 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण महेश को 18-18 घंटे काम करना पड़ रहा है। ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए उन्होंने बारात में मस्ती भरे अंदाज में डांस कर लिया। बारात में शामिल किसी ने महेश के डांस करने का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
एंबुलेंस ड्राइवर महेश का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें