फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: शव को कंधा देने के लिए नहीं मिले 4 लोग, बेटों ने ठेले पर पिता को पहुंचाया श्मशान

Sat, 15 May 2021 09:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ठेला पर शव - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा देश प्रभावित है। इस घातक वायरस से हो रहे मौतों को देख लोग इतना डर गए हैं कि मानवता भी भूल जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से सामने आया है। यहां लोगों में कोरोना का डर इतना समा गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी मुंह मोड़ ले रहे हैं और कंधा देने से मना कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ठेला पर शव - फोटो : सोशल मीडिया
हालात ऐसे हो गए हैं कि मौत होने पर परिजनों का कंधा भी नसीब नहीं हो रहा है और पार्थिव शरीर को ठेला, ऑटो और लोडर में लाद कर श्मशान घाट पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को क शख्स की बुखार आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लेकिन मौत की सूचना मिलने के बाद भी काफी देर तक कोई परिजन, रिश्तेदार या पड़ोसी उनके घर नहीं आए। कुछ देर बाद मृतक के दो पुत्रों ने ठेला पर पिता के शव को रखकर श्मशान घाट ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
ठेले पर शव - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में गांवों में बड़ी तादाद में लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है। अंतिम संस्कार में किसी के शामिल नहीं होने के कारण लोग शवों को नदी में प्रवाहित कर दे रहे हैं, जो आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकता है।

4 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नदियों में शवों को प्रवाहित करने को लेकर लोग दो मुख्य कारण बता रहे हैं। पहला तो ये कि लोग कोरोना के डर से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो वहीं दूसरा सबसे बड़ा कारण गरीबी और महंगाई है। कोरोना काल में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को हजारों रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि इस समय अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी समेत अन्य सामग्रियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में गरीब लोग शवों का जलाने के बजाए नदी में जल प्रवाह कर दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें