प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बंदरों की तादाद में गिरावट आई
डॉ. सविता बताती हैं, 'डेटा एनालिसिस से पता चला है कि बंदरों की राज्य में तादाद 1,36,443 है जो कि 2015 में 2,05,167 थी।' रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े स्तर पर स्टेरिलाइजेशन प्रोग्राम, बेहतर कचरा प्रबंधन, जागरूकता अभियान और 91 तहसीलों में बंदरों को दरिंदा घोषित करने के उपायों से मदद मिली है। प्रवक्ता के मुताबिक, 'अब तक 1,62,000 बंदरों को स्टेरिलाइज किया गया है और इससे पांच लाख से अधिक बंदरों के जन्म को रोका गया है।'