फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आइसोलेशन के बावजूद भी कुत्ते की नहीं बची जान, कोरोना से संक्रमण की आशंका

Thu, 19 Mar 2020 10:41 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने आज विश्व के कई देशों को अपने चपेट में ले लिया है। इस वायरस के संक्रमण से अबतक हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई है वहीं बहुत लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। यह वायरस पूरे विश्व के सामने एक चुनौती बनकर खड़ा है जिससे निपटने के लिए हर देश अथक प्रयास कर रहे हैं। इस वायरस का संक्रमण तो केवल इंसानों को होता है लेकिन पहली बार किसी जानवर के संक्रमण होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, हॉन्गकॉन्ग में एक कुत्ते को दो दिन तक आइसोलेशन में रखा गया था। आइसोलेशन से बाहर आने के बाद ही कुत्ते की मौत हो गई। इसके मौत की शंका कोरोना वायरस से ही जताई जा रही है। अगर ऐसी बात है तो ये अभी तक का पहला मामला है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पोमरैनियन ब्रीड का यह कुत्ता 60 साल की एक महिला का था। दो दिन पहले जब कोरोना से संक्रमित होने की आशंका हुई तो उसे जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जांच के बाद कुत्ते को आइसोलेशन में डाल दिया गया। हालांकि बुधवार को कुत्ते को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन घर आते ही उसकी मौत हो गई।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मालिक ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम
वेटेनेरियन डॉ. एशियन फॉनिशियल हब का कहना है कि कुत्ते की मरने की वजह क्वारैंटाइन में तनाव, घबराहट और परिवार से दूरी भी हो सकती है। कुत्ते की मालकिन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक कुत्ते के नाक और मुंह के नमूनों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण देखने को मिले थे। लेकिन अभी तक इस बात का दावा किसी ने नहीं किया है कि कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मानें तो अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि कोरोना का संक्रमण पालतू जानवरों से फैल रहा है। कुत्ते के संक्रमित होने के मामले में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के छींक, कफ या संपर्क से फैल सकता है, लेकिन पालतू जानवरों या किसी दूसरे जानवर से इसके संक्रमण को लेकर अभी तक कोई प्रमाण नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें