फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना टूथपेस्ट करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, ये जानकारी दिमाग घुमा देगी आपका

Tue, 22 Jan 2019 04:05 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixabay.com
घर में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली छोटी-छोटी चीजों की तरफ हम अक्सर ध्यान नहीं देते हैं। हम रोज जिस टूथपेस्ट का इस्तेमाल रोजाना करते हैं, उस ट्यूब के नीचे अलग-अलग तरह के रंग की पट्टी बनी होती है। मगर क्या कभी हमने ये जानने की कोशिश की, उस पर बनीं अलग-अलग धारियों का क्या मतलब होता है? इसका टूथपेस्ट से क्या कनेक्शन है। आज हम आपको बताएंगे कि ये पट्टियां टूथपेस्ट की खूबियों और खामियों के बारे में क्या कुछ कहती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
टूथपेस्ट जितना हमारे दांतों को साफ करने का काम करते हैं, उससे कहीं ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है। नियमों के मुताबिक, सभी कंपनियों को अपने टूथपेस्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थों के बारे में बताना अनिवार्य है। मगर कंपनियां ग्राहकों को गुमराह करने के लिए इसमें पदार्थों के अलावा कोड का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए अलग-अलग रंगों की पट्टियां टूथपेस्ट ट्यूब पर लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

टूथपेस्ट की पट्टियों के पीछे छुपे हैं गहरे राज

3 of 8
- फोटो : Social Media
जब आप टूथपेस्ट खरीदते है तो पैक के निचले हिस्से पर आपको अलग-अलग रंग की पट्टी दिखाई देती है। मार्केट में आपको लाल, काले, नीले एवं हरे रंग की पट्टी वाले टूथपेस्ट मिल जाएंगे। लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं होता है की इन अलग-अलग रंगों की पट्टियों का क्या मतलब होता है?

काले रंग की पट्टी का ये है मतलब 

4 of 8
- फोटो : Social Media
जब आप टूथपेस्ट खरीदते हैं तो पैक के निचले हिस्से पर कई बार काले रंग की पट्टी आपने देखी होगी। इस काले रंग के पीछे टूथपेस्ट के कई राज छुपे होते हैं। जो टूथपेस्ट कंपनी पेस्ट में सबसे ज्यादा केमिकल का उपयोग करती है। वह अपने पैक के नीचे काले रंग की पट्टी का इस्तेमाल करती है। ऐसे टूथपेस्ट के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
विज्ञापन

लाल रंग की पट्टी ये है बताती  

5 of 8
- फोटो : Social Media
यदि आपके टूथपेस्ट के निचले हिस्से में लाल रंग की पट्टी बनी है, तो इसका मतलब इसमें भी केमिकल है। मगर ये काले रंग के पेस्ट से थोड़ा बेहतर है, क्योंकि केमिकल के साथ ही इसमें प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरी तरह से कैमिकल से बना हुआ नहीं है।
विज्ञापन

नीले रंग का टूथपेस्ट है ज्यादा सुरक्षित 

6 of 8
- फोटो : Social Media
अगर आपके टूथपेस्ट पर नीले रंग का मार्क बना है तो वह टूथपेस्ट आपके लिए काफी सुरक्षित होता है। इस पेस्ट में प्राकृतिक चीजों के साथ-साथ मेडिकेशन वाले तत्व भी मौजूद होते हैं। यह पेस्ट आपके दांतों को साफ और चमकदार रखने के साथ ही मुंह की अलग-अलग बीमारियों में भी काफी कारगर होता है।
विज्ञापन

हरे रंग की पट्टी है तो हर्बल है टूथपेस्ट

7 of 8
- फोटो : Social Media
जिस टूथपेस्ट पर हरे रंग की पट्टी बनी होती है, वह हमारी सेहत के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। हरे रंग की पट्टी का मतलब आपके पेस्ट में सिर्फ प्राकृतिक या हर्बल तत्वों का ही इस्तेमाल किया गया है। जो सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

टूथपेस्ट में होते हैं ऐसे केमिकल

8 of 8
टूथपेस्ट में कई प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं। फ्लोराइड, डिटरजेंट, सोर्बिटोल, बेकिंग सोडा, पोटेशियम नाइट्रेट, कैल्शियम, डाई कैल्शियम फास्फेट के अलावा भी कई केमिकल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें