Aliens News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब सालों से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। कई लोगों ने धरती पर एलियंस या यूएफओ देखने का दावा किया है। इसकी वजह से वैज्ञानिक लगातार एलियंस को तलाशने की कोशिश में लगे हैं। अक्सर एलियंस से जुड़ी हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) आसमान में अभी तक देखे गए सैकड़ों अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) की जांच कर रहा है।
पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी और हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवी लोएब ने भी चौकाने वाला दावा किया था। उन्होंने कुछ महीने पहले कहा था हमारी पड़ोसी आकाशगंगाओं में कई एलियन यान मौजूद हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह हम दूसरे ग्रहों पर यान भेजकर जानकारी इकट्ठा करते हैं, उसी तरह एलियंस भी छोटे-छोट यानों से धरती के लोगों पर नजर रख रहे हैं। वह इंसानों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।