फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab:अब कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान! चीन के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, खोज निकाला उपाय

Wed, 05 Jul 2023 01:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : Twitter/@jiankui_he
Ajab-Gajab: दुनिया में ज्यादातर लोगों की चाहत होती है कि उनकी उम्र तेजी से न बढ़े और वो जल्दी बूढ़ा न हों। लोग चाहते हैं कि वह हमेशा जवान और फुर्तिला रहें। ज्यादातर लोग अपनी बढ़ती उम्र की वजह से परेशान रहते हैं, क्योंकि वह बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं। अब इस बीच चीन के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने एक खोज की है, जिससे इंसान की बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। 

इस खोज से इंसान को बूढ़ा होने से बचाया जा सकता है। वैज्ञानिक ने खुलासा करते हुए कहा है कि उसने साल 2018 में पहला जीन-एडिटेड बच्चा बना दिया था। इस चीनी वैज्ञानिक का नाम हे जियानकुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जियानकुई को अवैध चिकित्सा पद्धतियों की वजह से तीन साल की जेल भी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर चीन के वैज्ञानिक हे जियानकुई ने क्या खोज की है? 
विज्ञापन

2 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : Twitter/@Jiankui_He
जेल से बाहर आने के बाद हे जियानकुई ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चौंका दिया। उन्होंने बीजिंग में एक रिसर्च प्रयोगशाला खोलने की घोषणा की है। जियानकुई ने जीन थेरेपी के जरिए दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर ध्यान दे रहे हैं। उनके नए रिसर्च प्रस्ताव पर विवाद शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह भी जियानकुई के पहले काम जैसा है। जियानकुई के रिसर्च की आलोचना हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : iStock
विशेषज्ञों ने इस कार्य को अनैतिक और खतरनाक बताया है। इसमें इतनी क्षमता है कि यह इंसानों के डीएनए को प्रभावित कर सकता है। चीन के वैज्ञानिक ने हवाला दिया है कि देश पर जनसंख्या का बोझ है।

4 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : iStock
उन्होंने चीन में तेजी से बूढ़े रहे लोगों को लेकर लिखा है कि बूढ़े लोगों की आबादी का सामाजिक, आर्थिक मुद्दा और चिकित्सा प्रणाली पर गंभीर दबाव है। उनका कहना है कि इससे चीन की बूढ़ी हो रही आबादी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

Snake: इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, इसके पीछे की वजह है बेहद दिलचस्प, जानकर हो जाएंगे हैरान

 
विज्ञापन

5 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : iStock
जियानकुई के प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी भी मानव भ्रूण को गर्भावस्था के लिए प्रत्यारोपित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही प्रयोग से पहले सरकार की अनुमति लेनी जरूरी होगी, क्योंकि वह अपने प्रयोग को लेकर दोबारा जेल नहीं जाना चाहते हैं। जीन म्यूटेशन से जुड़े प्रयोगों के जियानकुई विवादों में रहे हैं। 

Unique Garden: इस गार्डन में जाते ही रोमांटिक होने लगते हैं लोग, जानिए कहां पर है और क्या है इसकी खासियत

 
विज्ञापन

6 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : iStock
विशेषज्ञों ने जियानकुई के इस प्रस्ताव को वैज्ञानिक दृष्टि से निराधार बताया है। उनका कहना है कि चीन की सरकार को जीन संपादन और उससे जुड़े नैतिक पहलुओं को विनियमित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। सिंगापुर में नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर पीटर ड्रोगे ने इस पूरे प्रयोग को स्पष्ट रूप से पागलपन भरा बताया है। 

Science News: ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती है यह आवाज, वैज्ञानिकों की खोज से दुनिया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chinese scientist claims that he have idea to stop people become ageing - फोटो : iStock
जानिए क्यों हुई थी जेल

जियानकुई ने साल 2018 में दुनिया का पहला जीन म्यूटेशन वाला बच्चा बनाया था। इसकी वजह से पूरी दुनिया में उनकी अलोचना हुई थी। चीन ने मानव भ्रूण में बदलाव को गैर कानूनी मेडिकल प्रैक्टिस माना था। इसके कारण जियानकुई को तीन साल की जेल की सजा हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें