फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान उड़ाते समय पायलट ने की ये शर्मनाक हरकत, को-पायलट ने बनाया वीडियो, छिड़ी बहस

Sat, 23 Feb 2019 01:31 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अपनी उड़ान के दौरान ही एक चीनी पायलट की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पायलट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Daily Mail
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट के दौरान ही चीनी पायलट के झपकी लेने की एक वीडियो फुटेज वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पायलट चाइना एयरलाइन्स का सीनियर अधिकारी है। पायलट कोई आम विमान नहीं बल्कि बोइंग 747 उड़ा रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पायलटों के काम के घंटों औऱ आराम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के लिए पायलट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 

4 of 7
- फोटो : The Standard
बताया जा रहा है कि इस पायलट के पास करीब 20 वर्षों का विमान उड़ाने का अनुभव है। वीडियो में पायलट को उड़ान के बीच में सोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, किस टाइम पर पायलट को आंख लग गई, ये पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
सबसे खास बात यह है कि यह वीडियो फ्लाइट में उसके साथ मौजूद एक को-पायलट ने बनाया है, जिसने मुख्य पायलट की सोते हुए तस्वीर भी खींची हैं और वीडियो भी बना लिया। हालांकि, पायलट को न जगाने के लिए को-पायलट के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : cellcode.us
इससे पहले चाइना एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल की वजह से 100 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं जिससे 20,000 यात्रियों को परेशानी हुई थी। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए वीडियो

7 of 7
- फोटो : MSN.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें