कोरोना से भी खतरनाक वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
आपको याद होगा कि पिछले साल रूस में लाखों मुर्गियां अचानक मरने लगी थीं। इन मुर्गियों के अंदर एवियन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए थे। ये फ्लू इंसान में कोरोना से भी ज्यादा तेजी से फैलता है। एवियन फ्लू के इस स्ट्रेन को H5N8 नाम दिया गया था। इसकी वजह से फैक्ट्री का एक स्टाफ संक्रमित हो गया था। इसके बाद देखते ही देखते फैक्ट्री के सात और कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें काफी हल्के लक्षण दिखाई दिए, जो इलाज के बाद ठीक हो गया, लेकिन वायरस को रोकने के लिए फैक्ट्री की 9 लाख मुर्गियों को मारना पड़ा था। अगर ये मुर्गियां वहां से आगे सप्लाई की जातीं, तो ये वायरस आगे फैलने लगता।