Chandra Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए तीन मार्च का दिन बेहद खास है। दरअसल, तीन मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान आसमान में चंद्रमा का रंग लाल नजर आएगा। यह अद्भुत नजारा होगा। यह ग्रहण दुनिया के बड़े हिस्से में देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान करीब 56 मिनट तक चांद खून की तरह गहरे लाल रंग का नजर आएगा। चांद के लाल होने की इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है। जब पृथ्वी चांद तक सूरज की रोशनी को पहुंचने से रोकती है, तो ब्लड मून होता है। सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो चांद की सतह पर उसकी छाया पड़ती है।