फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर?

Thu, 06 Feb 2025 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Lunar Eclipse 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने वाला है। दरअसल, 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। 
विज्ञापन
1 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
Lunar Eclipse 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने वाला है। दरअसल, 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने की वजह से पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य का पृथ्वी चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
चंद्रमा को पृथ्वी का चक्कर लगाने और एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक एक चक्र पूरा करने में सिर्फ 29.5 दिन लगते हैं। हालांकि, साल में औसतन सिर्फ तीन चंद्र ग्रहण ही लगते हैं। इसकी वजह यह है कि पृथ्वी के चारों तरफ चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है। करीब पांच डिग्री के कोण पर यह है। इसका मतलब है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे चला जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 10:41 बजे से शुरू होगा और दोपहर 2:18 बजे समाप्त होगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह से ढंक जाएगा। इससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में दिखाई देगा। इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है।

Bermuda Triangle: आखिरकार बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से उठा पर्दा ! 50 जहाज और 20 विमानों को निगल चुकी है यह जगह

4 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
कितने प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस पर निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। 

Zara Hatke: कोबरा और नेवले की लड़ाई का अंजाम, कोबरा का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है। 

Most Dangerous Rivers: ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, एक तो भारत में ही है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? 

पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में नजर आएगा। उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर इसे सुबह के समय देखा जा सकता है, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें