देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक में 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रद्द होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, मीम्स का बाजार गर्म हो गया। तो आइए डालते हैं वायरल मीम्स पर एक नजर...