इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज
- फोटो : Pixabay
अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हवाई जहाजों के परिचालन को बढ़ावा दिया जिसकी वजह से देश में कई हवाई अड्डों का निर्माण किया गया। इस शहर में पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी अधिक हो गई। इसलिए अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था।