Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर की भूकंप के खतरे को लेकर फिर चर्चा हो रही है। भूकंप के संभावित खतरे को लेकर एक नया शोध सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया की फॉल्ट लाइन सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो के आसपास जमीन के नीचे जमा दबाव बीते करीब 1000 वर्षों के मुकाबले बेहद ज्यादा हो गया है। सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो सबसे खतरनाक फॉल्ट लाइन हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इस शोध से यह साफ नहीं है कि अगला बड़ा भूकंप कब आएगा। हालांकि, यह समझने में जरूर मदद मिलेगी धरती के नीचे इन फॉल्ट लाइनों की इस समय कैसी हालत है।
1000 साल के भूकंपों से जानकारी आई सामने
यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न की अगुवाई में की किया गया है। वैज्ञानिकों ने बीते 1000 वर्षों के भूकंपों का एक कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है, जिसमें पुराने भूकंपों के निशान, रेडियोकार्बन डेटिंग, पेड़ों की सालाना ग्रोथ में आए बदलाव और ऐतिहासिक रिकॉर्ड जैसी जानकारियों को शामिल किया गया। मॉडल ने यह जानने की कोशिश की जब भी कोई खतरनाक भूकंप आता है, तो फॉल्ट के आसपास का दबाव किस तरह बदलता है और उसके बाद शांत वर्षों में फिर यह दबाव कैसे इकट्ठा होता है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर चल रही इस 1000 साल पुरानी प्रेशर स्टोरी को फिर तैयार करके आज की स्थिति से मिलाया।