फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के शाही महल में निकली है हाउसकीपर की नौकरी, शुरुआती सैलरी होगी 18.5 लाख रुपये

Thu, 29 Oct 2020 03:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विंडसर कैसल, ब्रिटेन - फोटो : Facebook/Wonderful Castles In The World
भारत में किसी काम के लिए अगर सालाना 18 लाख रुपये सैलरी मिले, तो जाहिर है लोग समझेंगे कि वह व्यक्ति किसी बड़ी कंपनी में बड़े पद पर होगा, लेकिन अगर किसी को हाउसकीपर की नौकरी के लिए इतनी तनख्वाह मिले तो आपको कितनी हैरानी होगी? जी हां, ब्रिटेन के शाही परिवार को एक काबिल हाउसकीपर की तलाश है और इसके लिए उसे 18.5 लाख रुपये की शुरुआती तनख्वाह दी जाएगी, बशर्ते कि उसे सभी मानदंडों पर खरा उतरना होगा। इस नौकरी के बारे में शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट 'द रॉयल हाउसहोल्ड' पर जानकारी दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक नवंबर रखी गई है। दो नवंबर को इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
'द रॉयल हाउसहोल्ड' पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह लेवल 2 अप्रेंटिसशिप जॉब है, जिसके पद का नाम हाउसकीपिंग असिस्टेंट है। इस नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवार को ब्रिटेन के विंडसर कैसल (महल) में काम करना होगा। हफ्ते में पांच दिन का काम होगा और दो दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा चयनित व्यक्ति को साल में 33 दिन की छुट्टी (बैंक की छुट्टियों सहित) अलग से भी मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 - फोटो : twitter
सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवार को रहने और खाने का खर्च भी ब्रिटेन के शाही परिवार द्वारा ही दिया जाएगा। इतना ही नहीं, नौकरी में यात्रा पर होने वाला खर्च भी अलग से मिलेगा। सबसे जरूरी बात कि नौकरी के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी और गणित में दक्ष  होना अनिवार्य है।  

4 of 5
बकिंघम पैलेस - फोटो : Pixabay
इस नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवार को पहले 13 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद उसे शाही परिवार द्वारा एक स्थायी कर्मचारी के रूप में काम पर रखा जाएगा। काम के दौरान उसे शाही परिवार के अलग-अलग निवास स्थानों पर भी स्थानांतरित भी किया जाएगा, जिसमें बकिंघम पैलेस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या काम करना होगा? 

इस नौकरी के लिए चयनित व्यक्ति का मुख्य काम शाही महलों के अंदरूनी हिस्से में साफ-सफाई का होगा। साथ ही उसे महलों के अंदर मौजूद वस्तुओं की देखभाल को भी सुनिश्चित करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन के शाही महलों में सैकड़ों लोग काम करते हैं और उन सभी की सैलरी काफी अच्छी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें