फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghost Juction: जानिए कहां है भूतिया जंक्शन, बनाने में खर्च हुए थे 500 करोड़, रास्ते से कभी नहीं गई कोई गाड़ी

Thu, 19 Oct 2023 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
national highway ghost junction - फोटो : Twitter
 
Ghost Juction: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें भूतिया कहा जाता है। ब्रिटेन में भी एक ऐसी जगह है। यह स्थान एक घुमावदार मोटरवे है जिसका नाम एम49 है। इस मोटरवे को घोस्ट जंक्शन यानी भूतिया जंक्शन नाम के से भी जाना जाता है। इसको बनाने में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए थे, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि आज तक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह सड़क अभी तक चालू नहीं की गई है। नेशनल हाईवेज ने एम49 जंक्शन का 2019 के आखिरी में इसका निर्माण पूरा किया था, जो ग्लॉस्टरशायर में एवनमाउथ के पास है।

ब्रिस्टल के पास सेवर्न बीच और चिटरिंग के बीच यह बना है, लेकिन निर्माण पूरा होने के 3 साल बाद भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका है। अभी इस हाइवे में एक लिंक रोड और एक्सेस रूट मार्ग को जोड़ना है। इसकी कमी की वजह से ड्राइवरों को सेवर्नसाइड इंडस्ट्रियल एस्टेट, अमेजन गोदामों, टेस्को और लिडल तक पहुंचने में परेशानी होगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूतिया जंक्शन को चालू करने के लिए बात चल रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
national highway ghost junction - फोटो : national highways
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ ग्लॉस्टरशायर काउंसिल ने बताया है कि सड़क को चालू करने की योजना का आवेदन पेश किया गया है। इससे समस्या खत्म हो जाएगी। इस योजना का मकसद मोटरवे राउंडअबाउट को स्थानीय बिजनेस पार्क की तरफ जाने वाली सड़कों से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग से फंड लेना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
national highway ghost junction ( symbolic image) - फोटो : iStock
क्यों कहा जाता है भूतिया जंक्शन?

घोस्ट जंक्शन नाम की वजह से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कुछ भूतिया होने की वजह से कभी भी सड़क चालू नहीं हो पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि दो से ज्यादा सड़को के मिलने वाली जगह को जंक्शन कहा जाता है। तीन साल पहले बनकर तैयार होने के बाद भी वीरान पड़े होने की वजह से इसे घोस्ट जंक्शन यानी भूतिया जंक्शन कहा जाने लगा। माना जाता है कि इस रूट के शुरू हो जाने से भीड़भाड़ कम होगी। साइकिल मार्ग मजबूत होंगे और इससे सेवर्नसाइड इंडस्ट्रियल एस्टेट तक सीधी पहुंच हो जाएगी। 

Viral News: स्वर्ग जैसी जगह पर निकली नौकरी! दो लाख रुपये मिलेगी सैलरी और रहने को घर, फिर भी नहीं मिले रहे लोग

4 of 5
national highway ghost junction ( symbolic image) - फोटो : iStock
साउथ ग्लॉस्टरशायर काउंसिल के एक प्रवक्ता का कहना है कि एप्लीकेशन के स्वीकार होने का अभी इंतजार किया जा रहा है, लेकिन माना जाता है कि कंस्ट्रक्शन अगले साल  शुरू किया जा सकता है। अधिकारियों का अनुमान है कि योजना के शुरू होने के बाद एक साल के अंदर काम पूरा हो जाएगा। हालांकि उनका कहना है कि अभी यह परियोजना बहुत मुश्किल है। वर्तमान में निर्माण की अगले साल शुरुआत होनी है, लेकिन यह योजना प्रक्रिया और निजी स्वामित्व वाली भूमि को सुरक्षित रखने पर निर्भर करती है। 

Viral Video: 'अगर ठान लिया जाए, तो कुछ भी असंभव नहीं', बकरे ने लड़ाई में अपने से 10 गुना बड़े सांड को चटाई धूल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
national highway ghost junction ( symbolic image) - फोटो : iStock
जब तक परिषद को जिस लेन की जरूरत है, वह नहीं मिल जाती है, तब तक सब कुछ अधूरा रहेगा। यह अब तक एक समस्या है। इसमें जमीन ks मालिक को लेकर कई समस्या देखने को मिली हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि साल 2025 तक यह सड़क पूरी तरह शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें