फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां शराब पीने के बाद भी मंत्री पेश कर सकता है बजट

Mon, 01 Feb 2021 08:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर लोगों को अपने घर और परिवार को चलाने के लिए बजट बनाना पड़ता है कि उसे उसे महीने में या साल में कुल कितने पैसों और चीजों की जरूरत है। ठीक उसी तरह अलग-अलग देशों की सरकार भी अपना बजट पेश करती है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब होता है। बजट से देश के नागरिकों को कई तरह की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां बजट पेश करने वाला मंत्री अगर चाहे तो शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रिटेन की संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स' - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम जिस देश के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ब्रिटेन है। इस देश में ऐसा कानून है कि बजट वाले दिन वहां का चांसलर शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। बता दें कि टेन की संसद में बजट पेश करने वाले मंत्री को चांसलर के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
बजट ब्रीफकेस (ब्रिटेन) - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हाउस ऑफ कॉमन्स' (ब्रिटेन की संसद) के नियम पुस्तिका में शराब पीने को लेकर बाकायदा नियम भी बनाया गया है। हालांकि, इसमें इस बात का उल्लेख है कि शराब पीकर बजट पेश करने की इजाजत सिर्फ चांसलर को होती है। बजट वाले दिन को छोड़कर उन्हें भी फिर संसद में शराब पीकर आने की इजाजत नहीं दी मिलती है। वैसे तो ब्रिटेन में यह नियम दशकों से चला आ रहा है, लेकिन आज के समय में लोग इस नियम को बेतुका बताते हैं।

4 of 6
ब्रिटेन का 151 साल पुराना बजट ब्रीफकेस - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में बजट से जुड़ी एक और अजीबोगरीब बात है। यहां बजट पेश करने के लिए 100 सालों तक एक ही ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया गया था। उस ब्रीफकेस को साल 1860 में ब्रिटेन के चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था, जिसमें उन्हें देश का बजट पेश करना था। इस बजट ब्रीफकेस का नाम स्कारलेट था।
विज्ञापन

5 of 6
बजट ब्रीफकेस - फोटो : सोशल मीडिया
चांसलर विलियम द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद ब्रिटेन में लगातार 100 सालों तक बजट पेश करने के लिए हर चांसलर ने इसी ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह चलन साल 1965 में जाकर तब रुक गया, जब तत्कालीन चांसलर जेम्स कैलेघन ने अपने लिए एक अलग बैग मंगवाया। इसके बाद साल 1997 में चांसलर गॉर्डन ब्राउन ने भी बजट पेश करने के लिए एक नए बैग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रिटेन का 151 साल पुराना बजट ब्रीफकेस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2011 में ब्रिटेन के चांसलर जॉर्ज ऑसबॉर्न ने हाउस ऑफ कॉमन्स में बजट पेश करने के लिए उसी 151 साल से ज्यादा पुराने ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया था, जिसे 1860 में चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें