फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा पर रखा गया विराट-अनुष्का की बेटी का नाम, संस्कृत का अद्भुत शब्द है 'वामिका'

Mon, 01 Feb 2021 05:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विरुष्का और वामिका - फोटो : twitter
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी का नाम दुनिया के साथ साझा कर दिया। इस सेलेब्रिटी जोड़ी ने अपनी बेटी की एक झलक दिखाने के साथ ही उसका नाम भी बताया। उन्होंने एक खूबसूरत संदेश के साथ बताया कि उनकी बेटी का नाम वामिका है। सोशल मीडिया पर भी लोगों को यह नाम काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आप विराट और अनुष्का की बेटी वामिका के नाम का मतलब और उसकी खासियत जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virushka anniversary - फोटो : instagram
'वामिका' यानी देवी दुर्गा का एक रूप। दरअसल, इस नाम को खास तौर पर भगवान शिव की जीवनसंगिनी के लिए प्रयोग किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। गौरतलब है कि शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में पति के बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती है। 



विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
बता दें, अनुष्का ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी की झलक दिखाई थी और देखते-देखते उस तस्वीर को एक लाख से अधिक लाईक और हजारों रिट्वीट के साथ ही कई सारे बधाई संदेश भी आए। अनुष्का द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैंस भी की खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

4 of 5
पैरेंट्स बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम viralbhayani
अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे, लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हैं, जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। हमारी नींद गायब है, लेकिन दिल भरा है। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram@viralbhayani
गौरतलब है कि 'विरुष्का' के घर नए साल की शुरुआत यानी 11 जनवरी 2021 को यह खुशी आई थी। पिता बनने से पहले विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक ही मैच खेलकर भारत लौट आए थे। वह हमेशा पत्नी के साथ ही रहते थे और अक्सर अनुष्का को डॉक्टर के पास चेक-अप कराने ले जाया करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें