दिवाली की खुशी में हर ओर आतिशबाजी किए जा रहे हैं। घर के बाहर एकजुट होकर लोग आतिशबाजी करने से लेकर नजारा देखने तक को बेकरार हैं। लेकिन एक शख्स आतिशबाजी से ही संबंधित कुछ ऐसा कारनामा किया कि चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, इस शख्स के घर में कुछ कॉकरोच जमा हो गए थे, जिनसे यह परेशान था। स्वभाविक सी बात है अगर किसी के घर में कॉकरोच हो तो उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा और उन्हें भगाने के लिए कुछ न कुछ जरूर करेगा। लेकिन इस शख्स ने कॉकरोच भगाने के लिए धमाका ही कर दिया।